केवटी:जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
दरभंगा, सितम्बर 6 -- शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को रनवे, दड़िमा, खिरमा, मझिगामा, बरही सहित विभिन्न जगहों के पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न जगहों पर आकर्षक पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान कृष्ण के दर्शन पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शन और सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.