दरभंगा, सितम्बर 21 -- शेष नारायण झा,केवटी। समाजसेवा और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. विक्रम मिश्रा को प्राइड ऑफ भारत सम्मान 2026 से नवाजा गया। पटना में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। प्रखंड की पिंडारूच पंचायत के गोपालपुर निवासी डॉ. विक्रम मिश्रा ने हाल ही में प्रकाशित अपनी पहली पुस्तक 'ट्रेन इन योर ब्रेन टू विन' के माध्यम से पाठकों को सकारात्मक सोच, मानसिक क्षमता और सफलता की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास किया है। डॉ. मिश्रा की आगामी पुस्तक महादेव से जुड़े एक पात्र पर आधारित है। इसका विमोचन अक्टूबर में मुंबई में प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत द्वारा करने की योजना है। यह भी पढ़ें- रांची के लेखक मनीष दिल्ली में मानद डॉक्टरेट से सम्मानित निर्देशक रवि राज मुर्मू ने डॉ. मिश्रा ...