दरभंगा, जून 10 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के जिबड़ा गांव के वार्ड नौ में मजदूरी मंगने पर गैरेज वाले से मारपीट कर दुकान में रखे 22,500 रुपए छीन लिये। मारपीट में गैरेज संचालक बुरी तरह घायल हो गया। उसका प्राथमिक उपचार स्थानीय सीएचसी में करने के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित के पिता व जिबड़ा गांव निवासी उमेश शर्मा ने केवटी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरा पुत्र रंधीर शर्मा सात जून की दोपहर अपनी बाइक गैराज पर था। इसी दौरान गांव का मो. अरमान बाइक धुलवाने आया। मेरे पुत्र ने गाड़ी धुलाई के बाद जब मजदूरी मांगी तो वह पैसे दिए बिना चला गया। बाद में फिर मो. इमरान, मो. मुन्ना, मो. साबिर, मो. साहिबुल समेत करीब 25 लोगों के साथ पहुंचा और रंधीर के साथ मारपीट व लूटपाट की। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि...