केवटी:गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
दरभंगा, जून 29 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के जलवारा गांव में शनिवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जलवारा निवासी मो. जहांगीर के 10 वर्षीय पुत्र मो. कासिम और मो. शमशाद के आठ वर्षीय पुत्र मो. कमरान गांव के पूरब स्थित पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ भास्कर कुमार मंडल और केवटी थानाध्यक्ष सदन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.