दरभंगा, सितम्बर 23 -- शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, (बाढपोखर) में मंगलवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विद्यालय सहयोग शिविर' के तहत सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रजीत प्रसाद ने की तथा संचालन विपिन कुमार ने किया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी सह जिला विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार और बीईओ कुणाल कुमार मौजूद थे। जिला विकास पदाधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अभियान के तहत संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समग्र शिक्षा, पोशाक, पाठ्य-पुस्तक, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री साइकिल प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री निःशुल्क सहायक भत्ता, मुख्यमंत्री डिजिटल योजना, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना, स्वच्छ विद्यालय अभिया...