केवटी:कस्टम इंस्पेक्टर पद पर चयन
दरभंगा, अगस्त 14 -- शेष नारायण झा,केवटी। असराहा गांव के मो. जियाउल होदा व पूर्व उप प्रमुख वसीमा खातून के पुत्र शाएक जिया ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीजीएल-2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन भारत सरकार के अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा ाुल्क विभाग में कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। शाएक ने इस उपलब्धि को माता-पिता के आशिर्वाद तथा गुरुजनों का कुशल नेतृत्व बताया है। जानकारी मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.