आरा, मार्च 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए केवटिया घाट से विदेशी शराब की खेप बरामद की है। हालांकि पुलिस को देख धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार कृष्णगढ़ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केवटिया घाट के समीप शराब की खेप रखी गई है और उसे ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की टीम को देखते ही वहां मौजूद धंधेबाज अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर भाग निकला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 750 एमएल की विदेशी शराब की 47 बोतल बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 35.25 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष रौशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.