केल्हड़िया में पेयजल संकट गहराया, चुंआड़ का पानी पीने को विवश ग्रामीण
चंदौली, मई 20 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी शुरू होते ही नौगढ़ के पहाड़ी और जंगली इलाके में पेयजल संकट गहराने लगा है। नौगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी कला के राजस्व गांव केल्हड़िया में इन दिनों भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। करीब दस घरों की बस्ती में लगा एकमात्र सरकारी हैंडपंप गर्मी बढ़ने के साथ जवाब दे गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोत चुंआड़ से पानी लेकर जीवन यापन करने को विवश हैं।
जलापूर्ति की कमी ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद गांव में टैंकर से जलापूर्ति नहीं कराई जा रही है। मजबूरी में लोगों को गांव से कुछ दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत (चुआंड़) का गंदा व दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी के सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.