फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- कायमगंज, संवाददाता कटरा रहमत खां गांव स्थित केले के बाग में मांस के अवशेष और एक घायल गौवंश मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और पशु चिकित्सा विभाग मौके पर पहुंचा। मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि घायल गोवंश का उपचार कर गौशाला भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा रहमत खां गांव में तशकील खां के केले के बाग में मांस के अवशेष व ब्लड और एक घायल गौवंश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि संबंधित बाग खेत मालिक ने गांव के ही एक व्यक्ति को लगान पर दे रखा है। यह भी पढ़ें- श्मशाम के पास सूखे तालाब में मिला गुलदार का क्षत-विक्षत शव जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ सेवा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी ने पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही...