केले के गोदाम में आग से टेंपो जला
नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। तुगलपुर गांव में बुधवार तड़के केले के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे गोदाम में अंदर खड़ा टेंपो जल गया। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने के आशंका जताई जा रही है। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तुगलपुर गांव में मैनपुरी के रहने वाले सुरेंद्र यादव का केले का गोदाम है। फायर विभाग को सुबह करीब 3:15 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- केले के गोदाम में आग से टेंपो जला दमकल की एक के बाद एक छह गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल की टीम ने आग बुझाने शुरू किया। आग काफी तेजी से फैलती चली गई। आग लगने से गोदाम के आसपास बने घरों में रहने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.