कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव निवासी एक किसान का शव गुरुवार सुबह केले के खेत में पड़ा मिला। पुलिस के साथ परिजनों ने भी करंट की चपेट में आकर मौत होने की बात कही है। पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मैनापुर निवासी 55 वर्षीय पुरुषोत्तम लाल पुत्र कल्लू किसानी करते थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह वह गांव स्थित अपने केले के खेत में पानी लगाए हुए थे। पानी बगल की नहर से पंपिंग सेट लगाकर खींचा जा रहा था। कहीं तार कटा होने के कारण वे करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद परिवार वाले खेत गए तो उनका शव पड़ा मिला। यह देख घर वालों की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द...