लखीमपुरखीरी, जून 18 -- कोतवाली क्षेत्र के मिर्जागंज गांव में अज्ञात शरारती तत्वों ने 15 जून की रात दो किसानों के खेतों में खड़े केले के करीब 220 पेड़ काट डाले थे। सुबह खेत पहुंचे किसानों ने फसल का यह हाल देखा तो वे परिवार समेत फूट-फूटकर रोए। कटी पड़ी केले की फसल देख रोते-बिलखते किसान के परिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है। मिर्जागंज गांव के किसान धुरई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के बाहर उसके और पड़ोस में गांव के ही अफसर के खेत में खड़ी केले की फसल में तमाम पेड़ उनसे रंजिश मानने वाले किसी व्यक्ति ने सोमवार रात काटकर गिरा दिए। यह भी पढ़ें- सब्जी की लहलहाती फसल काटने की शिकायत धुरई के करीब 160 और अफसर अली के साठ पेड़ बीच से काटकर खेत में ही गिरा दिए गए। धुरई ने करीब 1.30 लाख रुपए का नुकस...