खगडि़या, जुलाई 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित बाबू चकला सत्संग भवन में नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले में संचालित 'केला रेशा मूल्य श्रृंखला परियोजना' के अंतर्गत केला किसानों को उनके खेतों से निकलने वाले केले के थम यानी पेड़ के अवशेषों का उचित मूल्य प्रदान करना रहा। जिलेबिया जगदीश बुद्धा फाउंडेशन द्वारा संयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में केला उत्पादक किसान, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- नाबार्ड का स्थापना दिवस मनाया नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक पूजा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड का ध्येय केव...