प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र में शनिवार भोर में केला लादकर शाहगंज जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। महुली मंडी से केला लादकर चालक आशीष यादव निवासी औराई (आसपुर देवसरा) दाउदपुर संपर्क मार्ग से शाहगंज जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक दयालगंज (आमापुर) बाजार में आशीष अग्रहरी की दुकान के सामने पहुंचा था कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया।अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल को तोड़ते हुए दुकान के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गया। आगे जाकर चिलबिल के पेड़ से भिड़ने के बाद पलट गया। दुर्घटना में चालक आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बा...