खगडि़या, मार्च 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में बनाना फाइबर (केला रेशा) उत्पादक महिलाओं के सम्मान व प्रोत्साहन के लिए बंदेहरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम नवीन कुमार, डीडीसी श्वेता भारती, डीएओ अविनाश कुमार, नाबार्ड के डीडीएम पूजा भारती ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व केला रेशा उत्पादन से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद थे। इस दौरान एक माह के चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। जिसमें महिलाओं को केला रेशा के विभिन्न उत्पादों मसलन बैग, चटाई, सजावटी सामग्री, फाइल कवर, रस्सी, टोकरी आदि बनाए जाने की जानकारी इस प्रशिक्षण के दौरान दिया जाएगा। इधर कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता के लि...