बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। बरेली-मथुरा हाईवे पर केला की फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। एक तो नियम विरुद्ध निर्माण किया जा रहा है दूसरा सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। जवाब नहीं दिया तो नियत प्राधिकारी के यहां से नोटिस 10 की कार्रवाई कर दी गई है जिसकी समय सीमा के बाद बुल्डोजर चलने की कार्रवाई होगी। केला फैक्ट्री के साथ अब शाह विलायत कालोनी में भी नोटिस 10 की कार्रवाई की जायेगी। बुधवार को एक बार फिर केला फैक्ट्री मामले में कार्रवाई की गई है। नियत प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल की ओर से नियत प्राधिकरण की नियमावली में नोटिस 10 की कार्रवाई का नोटिस जारी किया है। बतादें कि 11 फरवरी को नियत प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने सिविल लाइंस के गांव नौशेरा...