उन्नाव, मार्च 21 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव की रहने वाली मीठाना ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 14 मार्च को उसके खेत में लगे केले के पेड़ में केले तोड़कर गांव के ही गुड्डू और जगदीश ने बेच दिया। जानकारी होने पर पूछने गई तो दोनों लोग मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.