सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- शिवहर। कृषि विभाग के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में नवाचार गतिविधि के तहत केला की खेती एवं केला रेशा प्रसंस्करण के संबंध में जानकारी देने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को स्थानीय संयुक्त कृषि भवन परिसर में किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी प्रीति कुमारी ने किया। शिविर में प्रगतिशील किसानों एवं जीविका के दीदियों को केला की खेती एवं केला रेशा प्रसंस्करण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि केला की खेती और केला रेशा प्रसंस्करण किसानों के लिए दोहरी आय और पर्यावरण संरक्षण का नया अवसर है। बिहार में केला की खेती तेजी से बढ़ रही है और अब केले के तने से निकलने वाले रेशे के प्रसंस्करण से किसानों को अतिरिक्त आय के साथ-साथ पर्यावरणीय लाभ भी मिल रहा है। टिश्यू ...