केला किसानों को क्षतिपूर्ति जल्द, डीएम ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
कुशीनगर, जून 24 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के केला उत्पादक किसानों को पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत देय क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने प्रमुख सचिव कृषि को पत्र भेजकर कर शीघ्र भुगतान कराए जाने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का मांगा मुआवजाकिसानों की स्थिति जिलाधिकारी ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि जनपद कुशीनगर में खरीफ 2023 एवं खरीफ 2024 के दौरान पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत केले की फसल का व्यापक स्तर पर बीमा कराया गया था। खरीफ 2023 में कुल 991 कृषकों द्वारा 301.309 हेक्टेयर क्षेत्रफल तथा खरीफ 2024 में 686 कृषकों द्वारा 245.225 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की फसल बीमित कराई गई थी।मौसम की प्रतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.