नई दिल्ली, जनवरी 29 -- केला और दूध को अक्सर एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन माना जाता है, खासकर बनाना मिल्कशेक या स्मूदी के रूप में। कई लोग इसे एनर्जी बूस्टर और वजन बढ़ाने वाला ड्रिंक समझकर रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा का कहना है कि यह कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए उतना सुरक्षित नहीं है जितना हम सोचते हैं। उनके अनुसार, आयुर्वेदिक और आधुनिक रिसर्च दोनों यह संकेत देती हैं कि केला और दूध साथ लेने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और शरीर में कफ असंतुलन बढ़ सकता है। यहां तक कि जानवरों पर की गई एक स्टडी में लंबे समय तक केला और दूध साथ देने पर लिवर स्ट्रेस, फैटी लिवर और पाचन से जुड़ी समस्याओं के संकेत सामने आए। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि केला और दूध को साथ लेने की बजाय इन्हें किस समय और किस तरीके से लेना शरीर ...