साहिबगंज, अप्रैल 17 -- उधवा । प्रखंड के केलाबाड़ी में शुक्रवार को आयोजित बंशी मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ शामिल हुए। जानकारी के अनुसार केलाबाड़ी के बनियाडीह में हरसाल बंसी मेला का आयोजन होता है। मान्यता के अनुसार यहां बंगला वैशाख माह के आगमन पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। मेला में एक अनोखा प्रतिभा देखने को मिलता है। एक व्यक्ति अपने पीठ में बंसी के सहारे झूलते हुए परिक्रमा करता है। इस दृश्य को देखने दूर - दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,काजू मल्लिक,एकलाकुर रहमान,किन्नु सोरेन आदि थे। फोटो 11, कार्यक्रम में मौजूद विधायक प्रतिनिधि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.