काशीपुर, मार्च 7 -- बाजपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मांस से भरी एक पिकअप और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। केलाखेड़ा थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के वार्ड नंबर-4 निवासी हनीफ के घर के आंगन में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया, जबकि अंधेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.