काशीपुर, मार्च 12 -- बाजपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नेशनल हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बिचपुरी मोड़ के पास हुए इस हादसे में कक्षा दो के सात वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। पुलिस के अनुसार केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर स्थित गुरुनानक देव एकेडमी की गुरुवार दोपहर छुट्टी होने के बाद चालक शंकर बच्चों को ई-रिक्शा से घर छोड़ने जा रहा था। ई-रिक्शा में कक्षा दो का छात्र रवि (7) पुत्र रंजीत, कक्षा तीन के छात्र समर और कपिल तथा कक्षा पांच की छात्राएं खुशी और सपना सवार थीं। सभी बच्चे बिचपुरी की शांति कॉलोनी स्थित अपने घरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.