रांची, जून 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के केलंडे गांव के पास रविवार रात अज्ञात चोरों ने सात बिजली पोलों से केबल तार चोरी कर लिया। घटना में करीब 85 हजार रुपये मूल्य के तार की चोरी होने की बात सामने आई है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता रंजीत कुमार ने नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि ये पोल गांव से सटे खुले इलाके में लगे थे, जिनसे आसपास बन रहे घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही थी। दो दिन पहले भी चोरों ने तार चोरी का प्रयास किया था और एक पोल गिरा दिया था, हालांकि उस समय वे तार काटने में सफल नहीं हो पाए थे। पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में बिजली पोल और तार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...