हजारीबाग, मार्च 9 -- केरेडारी ,प्रतिनिधि । केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी गांव निवासी सीताराम साव हत्याकांड की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगी। इस संबंध में विधायक रौशनलाल चौधरी द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। घटना के तीन महीने बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे।विधायक रौशनलाल चौधरी द्वारा विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न (संख्या-ग-39) के जवाब में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है। यह टीम साक्ष्यों का संकलन कर अनुसंधान को तेज करते हुए मामले के उद्भेदन का प्रयास करेगी, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.