केरेडारी से खधैया वृन्दा ट्रांसपोर्टिग रोड के समर्थन में रैयतों का हुआ महाजूटान
चतरा, जून 8 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस से वृन्दा मुख्य सड़क तक निर्माणधीन ट्रांसपोर्टिग रोड के समर्थन में आधा दर्जन गांव के रैयतों ने ग्रामसभा का आयोजन किया। जिसमें कबरा पंचायत के मुखिया सह झामुमो जिला अध्यक्ष नीलेश उर्फ सोनू सिन्हा,पंसस नीतेश अंबानी , उदय पांडे समेत अन्य पंचायत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो दिन पूर्व ट्रांसपोर्टिग रोड के खिलाफ चार दिनों तक चले आंदोलन के करारा जबाब देने के उद्देश्य से स्थानीय मुखिया की अध्यक्षता में सोमवार को रैयतों के महाजुटान सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह महाजुटान वृन्दा के देवी मंडप के पास हुई। जिसमें रोड के लिए जमीन देने वाले किसानों में कढमदीरी,सिसय,उरदा,खधैया, वृन्दा और गोपदा के रैयत और प्रभावित बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस ग्राम सभा में सीओ गौरव राय भी शामिल हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.