हजारीबाग, मार्च 22 -- केरेडारी, प्रतिनिधि रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध अखाड़ा परंपरा और दंड कला को सशस्त्र बनाने के उद्देश्य से केरेडारी प्रखंड में दंड सह शस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़कागांव विधानसभा विधायक रोशन लाल चौधरी के कर-कमलों द्वारा कुल 85 अखाड़ों को दंड एवं पारंपरिक शस्त्र प्रदान किया गया। वही रौशनलाल चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही अखाड़ा संस्कृति को संरक्षित करना और युवाओं को पारंपरिक खेलों के साथ अनुशासन एवं संस्कार से जोड़ना है। इस पहल से न केवल सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि युवाओं में सामाजिक एकता और संगठन की भावना भी सुदृढ़ होगी।आगे कहा कि रामनवमी केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, शौर्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.