हजारीबाग, मई 29 -- केरेडारी, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर क्षेत्र की सुख-शांति, अमन-चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर केरेडारी पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थी, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी अमन - चैन की दुआ, गले मिल एक दूसरे ...