हजारीबाग, जून 8 -- केरेडारी। केरेडारी स्थित शिव मंदिर के निकट झमन साव के निजी मकान में बनास डेयरी दुग्ध क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर केरेडारी एवं आसपास के गांवों के 15 दुग्ध विक्रेताओं ने कुल 150 किलो दूध की बिक्री की। बनास डेयरी के फील्ड सुपरवाइजर संतोष सिंह एवं टेक्निकल इंजीनियर अमित सिंह ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से केरेडारी प्रखंड के दुग्ध उत्पादक अपने दूध की बिक्री कर सकेंगे। दूध की गुणवत्ता एवं मात्रा के आधार पर प्रत्येक 15 दिन में भुगतान सीधे विक्रेताओं के बैंक खाते में ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुग्ध क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के लोगों को दूध बेचने में सुविधा होगी तथा दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र के शुभारंभ से दुग्ध विक्रेताओं में खुशी का माहौल है।केरेडारी पी 1 डायरी...