हजारीबाग, अप्रैल 8 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक की केरेडारी शाखा, जो बेल चौक के समीप है, उसमें बचत खाता खुलना शुरू हो गया है। बुधवार तक इस ब्रांच में करीब चालीस लोगों का खाता खुल चुका है। इस बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के लोग यहां आकर आसानी से बचत खाता खुलवा सकते हैं। वे सेम डे में ही खाता खोलकर पासबुक भी दिया जाएगा। साथ ही बैंकिंग से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने आगे बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आम लोगों को बैंकिंग कार्य में सहूलियत हो सके। विदित हो कि केरेडारी क्षेत्र में अब कई कोल परियोजनाएं संचालित हैं तथा आर्थिक लेन-देन का दायरा भी बढ़ा है, और भारतीय स्टेट बैंक खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को अब बैंकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.