हजारीबाग, जनवरी 23 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखण्ड में शुक्रवार को ज्ञान ,कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूलों और गांव के विभिन्न क्लबों के साथ घरों में पीला वस्त्र धारण कर विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं स्कूली छात्र -छात्राओं ने अपनी अपनी पुस्तकें व कापियां के मां के चरण में रखकर विद्या और सफलता का आशीर्वाद मांगा। सभी आगंतुक के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में स्कूली बच्चों को खासे उत्साहित देखा गया। वहीं रात में विभिन्न स्थानों में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है। कई क्लबो में रात भर भजन कीर्तन किया जाएगा । साथ विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान घूमते नजर आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.