केरेडारी में चंद्रगुप्त खनन क्षेत्र में फायरिंग, दहशत में कर्मी
हजारीबाग, जून 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी थाना क्षेत्र के ओपी पगार अंतर्गत चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खनन क्षेत्र में सोमवार की रात लगभग दस बजे अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्व सभासद के घर पर फायरिंग से दहशतघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर खनन क्षेत्र में पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए हैं। इस मामले में पर्चा में अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.