हजारीबाग, मई 2 -- केरेडारी/बड़कागांव, हिटी। हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती शनिवार को केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड बारी बारी से पहुंचे। दोनों जगहों पर उन्होंने अंचल सह प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केरेडारी में अंचल अधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल के साथ दाखिल-खारिज के लंबित मामलों, राजस्व कार्यों और अभिलेखों की स्थिति पर चर्चा की और सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ विवेक कुमार के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में पारदर्शिता व गति लाने पर जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी पगार स्थित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने बिरहोर परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- उपायुक्त का बड़कागांव का दौरा कई कार्यालय का किया औचक निरीक्षण इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.