हजारीबाग, मार्च 14 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी कोल खदान के दस मार्च से बंद रहने से अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। खासकर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और पावर सेक्टर के लिए, जो कोयले की स्थिर आपूर्ति पर निर्भर करता है। परियोजना के विकास और संचालन की जिम्मेदारी मिलने के बावजूद बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड अब तक खदान को चालू कराने में सफल नहीं हो पाया है।जिससे पूरे प्रोजेक्ट में ठहराव की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि स्थानीय स्तर पर चल रहे विवाद और गतिरोध के कारण खदान क्षेत्र में दस मार्च से सभी गतिविधियां ठप पड़ी हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन भी अब तक इस समस्या का समाधान निकालने में सफल नहीं हो पा रहे है। जिससे स्थिति और जटिल होती जा रही है। देश में लगातार बढ़ती बिजली की मांग के बीच इतनी महत्वपूर्ण कोयला परियोजना का बंद रहना ऊ...