हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता पूर्व विधायक और कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कटकमसांडी के सीओ के साथ सरेआम गाली गलौज किया। इसका वीडियो वायरल होने पर झारखंड प्रशासनिक संघ गंभीर हो गया है। झारखंड प्रशासनिक संघ (झासा), हजारीबाग इकाई ने इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघ ने इसे प्रशासनिक गरिमा और सरकारी कार्यप्रणाली पर सीधा हमला बताते हुए घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। झासा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एनटीपीसी से मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे योगेन्द्र साव द्वारा अपनी भूमि पर नियमों के विपरीत दीवार निर्माण कराया गया था। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद इसे अवैध निर्माण मानते हुए अंचलाधिकारी की उपस्थिति में दीवार हटाने की कार्रवाई की गई। संघ के अनुसार, कार्रवाई के दौरान योगेन्द्र साव ने कथित तौर पर अंचलाधिकारी के स...