हजारीबाग, मार्च 24 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतू गांव में मंगलवार को वैदिक श्री श्री 1008 शिव हनुमंत श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1500 सौ महिलाएं, युवतियों ने यज्ञ मंडप परिसर से रंग बिरेगें परिधान में कलश उठाई। लगभग तीन किलोमीटर चलकर कलश यात्रियों ने बाजे गाजे के साथ घाघरा डैम पंहुचे। जहां पर यज्ञाचार्य आचार्य वैद पंडित जी नन्दन मिश्रा, उपयज्ञाचार्य ऋषि राज वेदव्यास मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंत्रोच्चार के साथ कलश में बारी बारी से जल भरवाए।इसके बाद कतार बद्ध हो कर कंडाबेर माता स्थान होते हुए पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्री राम,हर हर महादेव और बोल बम के नारे लगाते हुए पुनः बेलतु यज्ञ मंडप पंहुचे। जहां पर कलश को स्थापित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.