केरेडारी के पचड़ा गांव में झामुमो का चला सदस्यता अभियान
हजारीबाग, मार्च 22 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत पचड़ा पंचायत के बाजार टांड़ में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सदस्यता ग्रहण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश ठाकुर ने की। जबकि संचालन छकान दास ने किया। सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया उपस्थित हुए। उनके साथ जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, सक्रिय सदस्य रेश्मी टुडू, सुरेश बेसरा एवं संजय करमाली भी मौजूद थे।इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से मुकेश कुमार ठाकुर, जितेंद्र दास, लखन साव, मनोज राम, महेश साव, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.