घाटशिला, जनवरी 29 -- चाकुलिया। चाकुलिया के जमुआ पंचायत स्थित केरूकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में बुधवार को रक्तदान आयोजन समिति केरुकोचा एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में चौथे वर्ष वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जमुआ पंचायत की मुखिया फुलमनी मांडी, ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन, डॉ सुजीत घोष, देवी मांडी, कुड़मी संस्कृति विकास समिति अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने फीता काट कर शिविर का शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 86 इकाई रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान करने में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। शिविर को सफल बनाने में केरुकोचा रक्तदान आयोजन समिति के गणेश पैड़ा, प्रेम घोष, स्वपन घोष, अनुप घोष, कुड़मी संस्कृति विकास समिति से ध्रुव कुमार महतो, मिन्टु महतो, भवेष महतो का योगदान सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.