केरूआडूंगरी बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत
जमशेदपुर, मई 29 -- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर पूर्वी सिंहभूम के बड़ा तालसा गांव में आयोजित 'मासिका महोत्सव' के दौरान केरूआडूंगरी पंचायत को झारखंड का पहला 'मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत' घोषित किया गया। पंचायत के 11 गांवों की सभी महिलाएं और किशोरियां अब पर्यावरण अनुकूल पुन: उपयोग योग्य पैड का इस्तेमाल कर रही हैं। इस उपलब्धि के पीछे पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू की चार वर्षों की लगातार पहल रही। सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला और स्थानीय महिला समूहों के सहयोग से चलाए गए अभियान ने माहवारी से जुड़े मिथकों और झिझक को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण लोग अब कान्हू मुर्मू को सम्मानपूर्वक 'पैडमैन मुखिया' कहने लगे हैं।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.