जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर प्रखंड के केरुवाडूंगरी पंचायत की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। वहां के मुखिया कान्हू मुर्मू ने ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात कर पंचायत में जितनी भी खराब सड़कें हैं, उनकी स्थिति की जानकारी दी है। मुखिया ने बताया कि बारिश के मौसम में इन सड़कों पर आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मुखिया कान्हू मुर्मू के अनुसार पंचायत की सड़कें खराब और जर्जर होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजगार के लिए बाहर जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। मुखिया ने मंत्री से शीघ्र इन सड़कों की मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...