केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड
हरिद्वार, जुलाई 22 -- कनखल स्थित एमसीएस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल को केरियर्स 360 की वर्ष 2026 की राष्ट्रीय स्कूल रैंकिंग में ट्रिपल-ए ग्रेड मिला है। शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षकों की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और समग्र शिक्षण व्यवस्था के आधार पर मिली इस उपलब्धि को विद्यालय ने हरिद्वार के लिए गौरवपूर्ण बताया है। केरियर्स 360 ने देशभर के विद्यालयों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षकों की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण पद्धति और समग्र शैक्षणिक वातावरण सहित विभिन्न मानकों पर किया। मूल्यांकन के दौरान स्कूल की वेबसाइट, विद्यालय रिकॉर्ड, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों, सीबीएसई से उपलब्ध जानकारी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण का भी उपयोग किया गया। यह भी पढ़ें- केरियर्स 360 की रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को एएए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.