चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। आगामी 10 अप्रैल से केरा स्थित मां भगवती केरा मंदिर परिसर लगने वाले ऐतिहासिक केरा मेला को लेकर पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी, बीडीओ कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह आदि ने मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विधि व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही केरा मेला संचालन समिति के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसडीओ ने केरा मंदिर संचालन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर तेरा मेला संचालन समिति के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.