चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर ऐतिहासिक केरा मेला को लेकर मंगलवार को एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी, डीएसपी विनोद कुमार, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से केरा मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला क्षेत्र, डाहाणी डूबा, वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। घट और अन्य पूजा अनुष्ठानों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को व्यवस्था का जायजा लिया। मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक सिंहदेव, सचिव नवल किशोर सिंह देव, पूर्व कोषाध्यक्ष जयकुमार सिंहदेव, अनिल सिंहदेव, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंहदेव, सिद्धार्थ सिंहदेव, केरा मेला समिति अध्यक्ष इंदिरा सिंहदेव, सचिव विश्वजीत सिंहदेव, बासु साहु, राजा सिंहदेव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.