चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। केरा मेला के मौके पर राजबाड़ी में रविवार की रात्रि छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। केरा मेला के मौके पर राजबाड़ी और केरा मंदिर में छऊ नृत्य का आयोजन सदियों पुरानी परंपरा है। वहीं छऊ नृत्य देखने के लिए आस पास के ईलाकों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...