केरा मंदिर में विधायक निधि से बनेगा सामुदायिक भवन और शौचालय
चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के केरा स्थित एतिहासिक मां केरा मंदिर में विधायक निधि से दो योजनाओं का निर्माण होगा। इनमें मां केरा मंदिर के निकट ब्रह्मणी नदी तट पर सीढ़ीनुमा घाट और मां केरा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन सह शौचालय का निर्माण शामिल है। बुधवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के नपदस्थापित कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने केरा मंदिर पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केरा मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्या सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों के साथ तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी ली। उनके साथ विभाग के सहायक अभियंता के के भगत, इंजीनियर अमर रवि दास, कनीय अभियंता प्रकाश उरांव सहित कई मौजूद थे। बता दें कि केरा मंदिर में पहले से ही विधायक निधि से भोग (प्रसाद) निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.