केराकत में चेतावनी बिंदु के पार हुई गोमती, जौनपुर में घाट डूबे
जौनपुर, सितम्बर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। लगातार बारिश से जौनपुर में नदियां उफान पर है। सोमवार को केराकत क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर खतरा बिंदु के करीब पहुंच गया। नदी का पानी आसपास के कई गांवों में घुस गया। कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बदलापुर में रपटा बहने से कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया। हालांकि ग्रामीण वैकल्पिक मार्ग से काम चल रहा है। जौनपुर शहर में गामती नदी का पानी करीब 15 फीट तक पहुंच गया है। गोपी घाट और अन्य घाटों पर बनी सीढ़ियां डूब गईं और पानी घाट के ऊपर से बहता नजर आया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गोमती के बढ़ते जलस्तर ने बढाई तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता यहां प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को पानी से दूर रहने का सुझाव दिया। उधर, शहर में कई स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.