जौनपुर, जून 21 -- केराकत। तहसील दिवस में अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सोनकर ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर डीएम ने उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रार्थना पत्र में तहसील मुख्यालय केराकत पर चकबंदी न्यायालय के नियमित संचालन तथा रोडवेज डिपो की स्थापना की मांग उठाई गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने चकबंदी न्यायालय के संचालन हेतु सप्ताह में दो दिन, मंगलवार एवं गुरुवार को न्यायालय संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे क्षेत्र के किसानों, भूमिधरों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसी दौरान केराकत में रोडवेज डिपो स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- 51 फरियादियों की समस्या का हुआ समाधान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के नि...