जौनपुर, अप्रैल 21 -- केराकत,हिन्दुस्तान संवाद। केराकत क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा देने वाली प्रेरणादायी पहल के तहत केराकत कोतवाली परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से 31 फीट ऊंचा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण पूर्ण हो गया। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के बाद पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत सम्पन्न हुई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने पुजारी अश्वनी उपाध्याय और विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर निर्माण में पुलिसकर्मियों के आपसी सहयोग, क्षेत्र के उद्योगपतियों, वरिष्ठ जनों तथा आचार्य वर्ग का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.