केराकत के नायब तहसीलदार पर रेप का केस
जौनपुर, अगस्त 1 -- जौनपुर, संवाददाता। केराकत के नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ मीरगंज थाने में दुष्कर्म करने, मानसिक और शारीरिक शोषण करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि विवेक श्रीवास्तव की वजह से ही पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी जान पहचान विवेक श्रीवास्तव निवासी गोरा बारिक अमहट, कोतवाली नगर, जिला सुल्तानपुर से थी। विवेक राजस्व विभाग में कर्मचारी पहले से थे। उनकी मछलीशहर तैनाती थी तो घर आना जाना था। इसी दौरान बेटी से भी जान पहचान हो गई। इसी बीच बेटी को शादी का झांसा देकर विवेक ने अपने नियंत्रण में कर लिया और शरीरिक, मानसिक शोषण करने लगे। आरोपी है कि विवेक ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.