सिमडेगा, मार्च 10 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के किनकेल पंचायत अंतर्गत कराईगुड़ा ग्राम में टीआरई के द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों की आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बागवानी एवं उसके समग्र प्रबंधन विषय पर बागवानी सखियों और किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान किसानों को बागवानी फसलों की उन्नत खेती, पौधों की देखभाल, पोषण प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा बागवानी के समग्र प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे बागवानी के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर सकें और अपनी आजीविका को अधिक सशक्त बन...